Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी कहानी -21-Dec-2021 सुनहरे दिन


मनोबल अपना बढ़ा कर ,
लक्ष्य को अपने बनाकर ,
मेहनत कर रहे सारे ,
कदम साथ साथ बढ़ाकर |

सुनहरे दिन वापस आ रहे ,
भारत को जीत दिला रहे ,
महिला हो या पुरुषों की टीम ,
मेडल खेल में ये ला रहे |

मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में, 
ब्रांज मेडल देश को दिलाया है, 
पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य ला, 
खेल में जर्मनी को हराया है ,
नीरज चोपड़ा भी भाले में ,
सोने का मेडल जीत लाया है |

सबने इतिहास नया रचाया है,
 भारत को मेडल दिलाया है,
 महिला हॉकी की टीम ने भी ,
प्रदर्शन बेहतर कर दिखाया है |

टोक्यों ओलंपिक चल रहे उसमें ,
भारत को नौवां स्थान दिलाया है, 
देखो देखो रे सब मिल देखो ,
भारत में सुनहरा दिन यह आया है |


शिखा अरोरा (दिल्ली) 

   6
4 Comments

Swati chourasia

21-Dec-2021 08:18 PM

Very beautiful 👌👌

Reply

Shikha Arora

21-Dec-2021 08:28 PM

Thank u ji 🙏

Reply

🤫

21-Dec-2021 06:20 PM

Nice..!

Reply

Shikha Arora

21-Dec-2021 08:28 PM

Thank u ji🙏

Reply